ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका

Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में पीपा पुल से ईंट लदा ट्रैक्टर गंगा नदी में जा गिरा. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: वैशाली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां बिदुपुर थाना क्षेत्र के जिमदारी घाट पीपा पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ईंट से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरा।


जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चकौसन बाजार से राघोपुर दियारा की ओर जा रहा था। पीपा पुल के एप्रोच रोड से उतरते समय चालक ने सामने आ रहे मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गंगा नदी में जा गिरा।


बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर BBC चिमनी की ईंटें लदी हुई थीं, जिससे वाहन का वजन अधिक था और हादसा और भी गंभीर हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीपा पुल का एप्रोच रोड करीब 15 फीट ऊंचा और काफी खतरनाक है। लोगों ने निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।


घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। ट्रैक्टर चालक का शव इंजन के नीचे फंसा हुआ है, जिसे निकालने में स्थानीय गोताखोरों को काफी दिक्कत हो रही है।


पुलिस ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को भी सूचना दे दी है। ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए क्रेन का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि ट्रैक्टर में अन्य मजदूर भी सवार हो सकते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान गाजीपुर निवासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता