ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

वर्चस्व की लड़ाई में चली ताबड़तोड़ गोलियां : पिता को खाना देने आए पुत्र समेत दो लोगों को मारी गोली

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य में आए दिन लोगों के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से आ रहा है। जहां

वर्चस्व की लड़ाई में चली ताबड़तोड़ गोलियां : पिता को खाना देने आए पुत्र समेत दो लोगों को मारी गोली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य में आए दिन लोगों के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर के काजीपुर थानाक्षेत्र के हरौली रैक पॉइंट पर बेख़ौफ़ अपराधियों द्वारा दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है। जिन्हें इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसे दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। बताया जाता है कि एक पक्ष ने अचानक दूसरे पक्ष पर गोलियां चलानी शुरु कर दी। जिसमें दो लोगों को गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में रैक पर काम करने वाले एक मजदूर के पुत्र को गोली लगी है तो दूसरा रैक पर गिट्टी लेने आया एक व्यक्ति भी अपराधियों की गोलीबारी में घायल है। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि गोली से घायल नीतीश कुमार नामक एक युवक पढ़ाई करता है। वह रैक पॉइंट पर काम करने वाले अपने पिता जगदीश राय को खाना देने आया था। 


उधर, दूसरा घायल व्यक्ति पप्पू साह जो गरौल थानाक्षेत्र के साधोपुर जीवन सतपुरा का रहने वाला बताया जा रहा है। घायल पप्पू साह के मुताबिक रैक पॉइंट पर पहले से ही कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था। इसी बीच वह रैक पॉइंट पर गिट्टी लाने पहुंचा था। उधर, दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और अचानक गोलियां चलने लगी। इसी बीच उसे भी गोली लग गई और वह नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उनके परिवार वाले भी अस्पताल में पहुंच गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता