ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

वैशाली सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, आर्थिक मदद का एलान

PATNA : वैशाली सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना जताई है। वैशाली के महनार–हाजीपुर रोड पर देसरी के पास सड़क

वैशाली सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, आर्थिक मदद का एलान
First Bihar
3 मिनट

PATNA : वैशाली सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना जताई है। वैशाली के महनार–हाजीपुर रोड पर देसरी के पास सड़क हादसा हुआ था। बीती रात हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई थी। एक बेकाबू ट्रक ने 15 लोगों को रौंद दिया था। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था। सड़क दुर्घटना में घायल 4 लोगों का इलाज अभी भी पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। मरने वालों में 6 बच्चियां शामिल हैं।



इस सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी शोक संवेदना जताई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वैशाली में हुए हादसे पर वह अपनी संवेदना जताते हैं, साथ ही साथ हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो–दो लाख रूपए प्रधानमंत्री राहत कोष से देने की भी घोषणा पीएम मोदी ने की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हादसे के मृतकों को लेकर अपनी संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस घटना से काफी मर्माहत हैं। राज्य सरकार की तरफ से मृतकों के परिजनों को 4–4 लाख मुआवजा दिए जाने का भी ऐलान मुख्यमंत्री ने किया है।



वैशाली में यह सड़क हादसा रात तकरीबन 8:30 बजे हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने 15 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। भीड़ को रोते हुए बेकाबू ट्रक पीपल के एक पेड़ से जा टकराई इस हादसे में 6 बच्चियों के अलावा दो वयस्कों की भी घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को पहले अनुमंडल अस्पताल में ले जाया गया लेकिन बाद में उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए बताया जा रहा है कि यह सभी लोग भुइयां बाबा की पूजा करने से पहले न्योता कार्यक्रम के लिए पीपल के पेड़ के पास खड़े थे।

टैग्स