ब्रेकिंग
NEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राज

मोहर्रम से पहले बवाल: डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल, भीड़ छुड़ा ले गई DJ

वैशाली के महनार में मोहर्रम से पहले डीजे जब्त करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। घटना में थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि भीड़ डीजे छुड़ाकर ले गई।

बिहार न्यूज
वैशाली में पुलिस पर हमला
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिला के महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार में मंगलवार को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डीजे जब्त करने गई पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। 


इस घटना में थानाध्यक्ष वेदानंद , सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय सहित दो अन्य पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूत्रों के अनुसार मोहर्रम पर्व को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसी कड़ी में महनार बाजार के मिडिल स्कूल के समीप पुलिस को सूचना मिली कि डीजे ले जाया जा रहा है. 


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष वेदानंद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए डीजे को जब्त कर लिया. जब्ती के बाद अचानक भारी संख्या में जुटी भीड़ उग्र हो गई और पुलिस टीम पर हमला कर दिया. उपद्रवियों ने थानाध्यक्ष और दरोगा को पीटा दिया है भीड़ का गुस्सा इस कदर था कि उन्होंने दरोगा अनिल कुमार पांडेय को जमीन पर पटक-पटक कर पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए .


सभी घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले के दौरान स्थिति का फायदा उठाते हुए भीड़ ने पुलिस की गिरफ्त से दोनों डीजे को भी बलपूर्वक छुड़ा लिया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में घायल थानाध्यक्ष, दरोगा और जवानों को स्थानीय लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से आनन-फानन में महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  में भर्ती कराया गया है.


 जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. फिलहाल इलाके में भारी तनाव है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं और हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है. 


महनार थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अनिल पांडे ने मीडिया को बताया कि महनार बाजार के मिडिल स्कूल के समीप डीजे बज रहा था. जिसे जप्त करने का सर का आदेश हुआ था. इसके बाद उसे जप्त कर लिया गया अचानक भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और जैसे ही हमने वीडियो बनाना शुरू किया हम पर हमला कर दिए मारपीट करने लगे.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता