ब्रेकिंग
चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार

वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 99 किलो गांजा बरामद; तस्कर फरार

वैशाली पुलिस ने एनएच-22 पर कार्रवाई करते हुए एक कार से 99 किलो गांजा बरामद किया है। मादक पदार्थ की इस खेप की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस को देखकर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वैशाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एनएच-22 पर घेराबंदी कर एक कार से करीब एक क्विंटल गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, वैशाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर से हाजीपुर की ओर एक कार में गांजे की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।एसपी द्वारा गठित टीम ने भगवानपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रही एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखते ही कार सवार दोनों तस्कर वाहन छोड़कर भागने लगे।


पुलिस ने दोनों तस्करों का पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली, जिसमें से 99 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। मामले को लेकर लालगंज एसडीपीओ ने बताया कि कार चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टैग्स