ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

करंट का झटका लगने के बाद नाव पलटी, 16 में 4 लोग लापता,2 लोग झुलसे, सर्च ऑपरेशन जारी

Vaishali: सोनपुर के जैतिया के पास बाढ़ के पानी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई‌। नाव पर 16 व्यक्ति सवार थे। 16 में से

करंट का झटका लगने के बाद नाव पलटी, 16 में 4 लोग लापता,2 लोग झुलसे, सर्च ऑपरेशन जारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Vaishali: सोनपुर के जैतिया के पास बाढ़ के पानी में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई‌। नाव पर 16 व्यक्ति सवार थे। 16 में से 4 का अब तक पता नहीं चल सका है। 


एसडीआरएफ स्थानीय  गोताखोर तलाश में जुटे हैं। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी परेशानी हो रही है। घटना गुरुवार देर शाम की है। जब जैतीया से बाढ़ग्रस्त गंगाजल पंचायत बाबुरानी के लिए 19 पर करीब डेट दर्जन लोग अपने दैनिक कामकाज के साथ ही ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे थे। नाव पर एक पहलेजा शाहपुर दियारा का भी एक व्यक्ति सवार हो गया था। 


जिसे उतारने के लिये नाव साइट करने जा रहा था कि बिजली के हाई टेंशन तार जो पानी से थोड़ा ऊपर उसके संपर्क में आने से भूषण प्रसाद बुरी तरह झुलस गए साथ ही एक रेल यात्री कमलेश्वर राय भी जख्मी हो गए। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी से नव गहरे पानी में पलट गई। और नाव पर सवार सभी लोग डूबने लगे.


 अनुमंडल अस्पताल में भर्ती घायल भूषण प्रसाद ने बताया कि अचानक करंट का झटका लगा और नाव पलट गया। पानी के नीचे भी एक तार था जिसके कारण वह जख्मी हुए फिर भी तैरकर बाहर निकले हालांकि उनका पुत्र मुकेश का भी पता नहीं चल सका है। नाव पर सवार रेल कर्मी संतोष कुमार राय ने बताया कि नाव पर 15 से 16 लोग थे नाव पर सवार एक लड़के को उतारने में नाव दूसरी दिशा में बढा था।


 नीचे तार लटक था हालांकि नाम पर सवार कुछ लोगों ने लाइट कटे होने की बात बता आई लेकिन नाव जैसे ही वहां से गुजरी करंट के झटके से हो हल्ला के बीच नाव पलट गई। इस घटना के एक और घायल रेलकर्मी कामेश्वर राय का इलाज रेलवे अस्पताल में जारी है वहीं गायब कर लोगों में वीरेंद्र राय का पुत्र मृत्युंजय कुमार तथा देवशरण राय का पुत्र नागेंद्र राय बताया जाता है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता