ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

वैशाली में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक को ट्रक ने रौंदा, महिला और उसके दो बच्चों की घटनास्थल पर हुई मौत, पति की हालत नाजुक

VAISHALI: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में बाइक सवार एक परिवार के आने से महिला और दो बच्चों की मौत हो गयी है

वैशाली में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक को ट्रक ने रौंदा, महिला और उसके दो बच्चों की घटनास्थल पर हुई मौत, पति की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में बाइक सवार एक परिवार के आने से महिला और दो बच्चों की मौत हो गयी है। वही महिला का पति गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 


घटना हाजीपुर-समस्तीपुर स्टेट हाइवे की है जहां बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला। बाइक पर पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे। इस हादसे में पत्नी और दोनों बच्चों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। 


मृतका समस्तीपुर की रहने वाली थी। गंभीर रुप से घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। 


इस घटना से पातेपुर के बहुआया चौक पर अफरा-तफरी मच गयी। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल ट्रक और ट्रक के ड्राइवर की पहचान में जुटी है।    


टैग्स