ब्रेकिंग
लाखों की नौकरी छोड़ी, चार बार की कोशिश... फिर हासिल की UPSC में 69वीं रैंक, सासाराम की कमान संभालने वाली कौन हैं IAS प्रिया रानी?✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦लाखों की नौकरी छोड़ी, चार बार की कोशिश... फिर हासिल की UPSC में 69वीं रैंक, सासाराम की कमान संभालने वाली कौन हैं IAS प्रिया रानी?✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान

वैशाली में छोटे भाई ने बड़े भाई की गला रेतकर कर दी हत्या, घरेलू विवाद में वारदात को दिया अंजाम

वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। छोटे भाई ने बड़े भाई आशुतोष कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र में एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय आशुतोष कुमार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका छोटा भाई अंकित कुमार है। यह घटना घटारो दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर एक में हुई।


पुलिस के अनुसार, मृतक आशुतोष कुमार नशे का आदी था और इस संबंध में वह छह बार जेल भी जा चुका था। वह मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार अपने पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे। सदर एसडीपीओ 02 गोपाल मंडल घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में शुरू कर दी है।


जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने गंभीर हालत में आशुतोष को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


इस संबंध में सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़ा भाई आशुतोष के साथ मारपीट किया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर पर किया गया था, जहां से उसे पटना पीएमसीएच रेफर की गई थी। जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई है। मौत की सूचना मिलते हैं घटनास्थल पहुंचकर एफएसएल की टीम जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया मृतक आशुतोष शराब के नशे का आदी था। जो पिछले 6 बार जेल भी जा चुका है।