ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

वैशाली के युवक का कारनामा: 6 लडकियों से शादी रचाकर पत्नियों की कमाई से करता अय्याशी, पोल खुली तो पत्नियों ने मिलकर पीटा

DESK: लोगों के लिए एक पत्नी को संभालना मुश्किल होता है. लेकिन बिहार के वैशाली के एक युवक ने ऐसा कारनामा किया कि उसे जानने वाले लोग हैरान हैं. उसने एक-एक कर 6 लडकियों से शादी रचायी. सब को बताया कि व

वैशाली के युवक का कारनामा: 6 लडकियों से शादी रचाकर पत्नियों की कमाई से करता अय्याशी, पोल खुली तो पत्नियों ने मिलकर पीटा
First Bihar
3 मिनट

DESK: लोगों के लिए एक पत्नी को संभालना मुश्किल होता है. लेकिन बिहार के वैशाली के एक युवक ने ऐसा कारनामा किया कि उसे जानने वाले लोग हैरान हैं. उसने एक-एक कर 6 लडकियों से शादी रचायी. सब को बताया कि वह कुंवारा है. फिर सबकी कमाई से खुद मौज करने लगा. अब राज खुला तो पत्नियों ने मिल कर उसकी जबरदस्त पिटाई की है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है.


बंगाल में किया कारनामा


वैशाली के रहने वाले राहुल सिंह नाम के युवक ने अपने कारनामे को अंजाम देने के लिए पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी को केंद्र बनाया. उसने जलपाईगुड़ी के चाय बगानों में काम करने वाली युवतियों को अपना निशाना बनाया. वहां ज्यादातर आदिवासी युवतियां काम करती हैं. वह युवतियों को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाता था औऱ उनसे शादी कर लेता था. बकायदा घर बसाकर उनके साथ रहता भी था. 


स्थानीय पुलिस ने बताया कि राहुल सिंह काम के सिलसिले में बाहर रहने की बात कह कर अलग अलग पत्नियों के साथ अलग अलग टाइम गुजारता था. फिलहाल वह जलपाईगुडी के नियोरंडी चाय बगान में छठी पत्नी के साथ रह रहा था. लेकिन उसकी पहले की पत्नियों के सामने उसकी करतूत का खुलासा हो गया था.


पुलिस के मुताबिक नियोरंडी चाय बगान में जिस पत्नी के घर पर वह रह रहा था वहां 29 अगस्त को दो महिलायें पहुंची और दोनों ने खुद को राहुल सिंह की पत्नी बताया. दोनों महिलाओं के पास राहुल सिंह के साथ शादी के दस्तावेज भी थे. महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया तो स्थानीय लोग वहां पहुंचे. उनके सामने जब महिलाओं ने शादी के कागजात रखे तो राहुल सिंह के कारनामे का खुलासा हो गया. 


पत्नियों ने जमकर पीटा


उसके बाद राहुल सिंह की पत्नियों ने ही उसे जमकर पीटा. फिर पुलिस को मामले की खबर दी गयी. जलपाईगुड़ी पुलिस वहां पहुंची और राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पूर्व पत्नियों ने उस पर जालसाजी, शारीरिक शोषण, पैसे की ठगी का आरोप लगाया है. पुलिस कह रही है कि राहुल सिंह ने आदिवासी लडकियों को जिस तरीके से अपना शिकार बना कर जालसाजी की है वह गंभीर मामला है. उसके पूरे कारनामे की विस्तृत जांच की जा रही है.