ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

वैशाली में नामांकन के बाद निर्दलीय प्रत्याशी गिरफ्तार, धोखाधड़ी के पुराने मामले में भाई के साथ पुलिस ने दबोचा

वैशाली जिले में लालगंज विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश कुमार को नामांकन के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी के पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया। प्रत्याशी के भाई को भी हिरासत में लिया गया।

बिहार
धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: खबर वैशाली से है जहाँ नामांकन के चौथे दिन जिला समाहरणालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लालगंज विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने आए एक निर्दलीय प्रत्याशी और उसके छोटे भाई को पुलिस ने नामांकन के बाद गिरफ्तार कर लिया। 


दरअसल गिरफ्तार प्रत्याशी लालगंज विधानसभा क्षेत्र 124 से निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश कुमार अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर जैसे ही निर्चाची पदाधिकारी के कक्ष से बाहर निकले वैसे ही पूर्व से इंतजार कर रही पुलिस ने उन्हें  गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार प्रत्याशी अखिलेश कुमार और उनके छोटे भाई ने बताया कि वह नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद एक फर्जी मामले को लेकर बेवजह गिरफ्तार किया गया है।


बता दें कि पश्चिमी चंपारण के बगहा स्थित चिउटांहा थाना क्षेत्र के बैरागी सोनवर्षा निवासी विकास यादव ने एक पुराने ट्रैक्टर की खरीदारी में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए लालगंज थाना में कांड संख्या 331/24 दर्ज कराया था जो अभी लंबित है और पुलिस ने इसी मामले में प्रत्याशी अखिलेश कुमार और उनके छोटे भाई को गिरफ्तार किया है।