ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

BIHAR CRIME : 'तुम मेरे गर्लफ्रेंड को छेड़ते हो ...', ;लड़की के चक्कर में अंधाधुंध फायरिंग, एक युवक को लगी गोली

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम न देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा माम

BIHAR CRIME : 'तुम मेरे गर्लफ्रेंड को छेड़ते हो ...', ;लड़की के चक्कर में अंधाधुंध फायरिंग, एक युवक को लगी गोली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम न देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से सामने आया है जहां गोलीबारी कि घटना को अंजाम दिया गया है.इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजपूत नगर रोड संख्या 4 के पास अपराधियों ने एक किशोर को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची औद्योगिक थाने की पुलिस ने घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल किशोर का इलाज किया जा रहा है।


वहीं घायल किशोर की पहचान राजपूत नगर रोड संख्या चार निवासी धर्मेंद्र पासवान के 17 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार बताया गया है। इस संबंध में घायल विक्की ने बताया कि हम लोग राजपूत नगर रोड नंबर 4 के पास बैठे थे तभी बाइक सवार होकर अपराधी आया और कहा कि तुम मेरे गर्लफ्रेंड को छेड़ते हो तो हमने कहा कि हम नहीं छेड़े हैं। इस बात पर वह पिस्तौल निकाल कर हम पर गोली चल दिया तीन गोली चलाया था। एक गोली मेरे दाहिने पैर के एडी के पास लगा है। 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में औद्योगिक थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि राजपूत नगर रोड संख्या 4 के पास एक किशोर को गोली मारी गई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।