ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेज हवा के कारण बीच नदी में डूब गई नाव, मछुआरों ने बचाई लोगों की जान

HAJIPUR: जाको राखे साईंया मार सके न कोई..यह कहावत वैशाली में सच साबित दिखा। दरअसल वैशाली जिले के महनार बाजार के सामने बीच गंगा नदी में तेज हवा के कारण नदी पार रही एक नाव अचान

तेज हवा के कारण बीच नदी में डूब गई नाव, मछुआरों ने बचाई लोगों की जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR:  जाको राखे साईंया मार सके न कोई..यह कहावत वैशाली में सच साबित दिखा। दरअसल वैशाली जिले के महनार बाजार के सामने बीच गंगा नदी में तेज हवा के कारण नदी पार रही एक नाव अचानक डूब गया। इस घटना को देख नदी में नाव चला रहे नाविकों के बीच हड़कंप मच गया लेकिन गनीमत थी कि नाव पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया लेकिन नाव बीच गंगा नदी में समा गयी। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि महनार के रहने वाले सभी मछुआरा गंगा नदी में  मछली पकड़ने का काम करते हैं। एक छोड़ से दूसरी छोड़ महनार बाजार घाट आ रहे थे। इसी दौरान तेज हवा के कारण नाव का अचानक संतुलन खो दिया और नदी में ही नाव डूब गया। गनीमत रही कि साथ चल रहे नाव पर सवार लोगों ने मोबाइल से बाजार घाट पर नाव डूबने की सूचना महनार बाजार घाट पर मौजूद लोगों को दी। 


जिसके बाद बड़े नाव से पंहुचे मछुआरों ने नाव पर सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जाता है कि अनिल सहनी का नाव, उस पर रखा मशीन,जाल समेत अन्य सामान बीच गंगा नदी में समा गई। जिससे लाखो का नुकसान अनिल सहनी को हुआ। हालांकि मछुआरों ने नदी में नाव की काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नही चल सका। 


वही इस संबंध में महनार सीओ रत्नेश मोहन ने बताया कि नाव डूबने की सूचना मिली थी। सभी मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं  नांव डुबने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में बाजार घाट पर लोगों की इकट्ठा हो गये थे। नाव पर सवार सभी लोगों को बाहर निकालने के बाद ही लोगों राहत की सांस ली।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता