ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Road Accident in Bihar: तेज रफ्तार बस ने स्कूली छात्रा को रौंदा, मौके पर हुई मौत; गुस्साए लोगों ने किया भारी बवाल

Road Accident in Bihar: बिहार के हाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक नाबालिग छात्रा की मौत हो गई. घटना से गुस्साए लोगों ने एनएच को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया है.

Road Accident in Bihar
सड़क हादसे में छात्रा की मौत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident in Bihar: हाजीपुर में बुधवार को बस की चपेट में आने से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 को आगजनिक कर धोबघटी के पास जाम कर दिया है। घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 के काजीपुर थाना क्षेत्र के धोबघटी की है।


मृतक छात्रा की पहचान काजीपुर थाना क्षेत्र के धोभघटी गांव निवासी नरेश शर्मा की 13 वर्षीय पुत्री अंजू कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह अंजू कोचिंग से पढ़ाई कर वापस घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई।


घटना से गुस्साए लोगों ने करीब चार घंटे तक हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। जाम होने से दोनों साइड गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। आक्रोशित लोगों द्वारा कई गाड़ी में तोड़फोड़ भी की है। कई चालकों की पिटाई भी कर दी गई है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है। स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। पुलिस लगातार आक्रोशित लोगों को समझने में जुटी है हालांकि लोग सुनने को तैयार नहीं है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता