ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BIHAR NEWS : सड़क हादसे में मिडिल स्कूल शिक्षिका की हुई मौत, स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा

HAJIPUR : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आया है। जहां हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 के सद

BIHAR NEWS : सड़क हादसे में मिडिल स्कूल शिक्षिका की हुई मौत, स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

HAJIPUR : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आया है। जहां हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 के सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूल जा रही शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। 


जिसके बाद सदर थाने की गश्ती दल ने घायल शिक्षिका को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षिका की स्थिति को नाजुक दिखाते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच ले जाने के दौरान शिक्षिका की मौत रास्ते में ही हो गई। मृतक शिक्षिका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दिघी कला पवन कुमार सिंह के 51 वर्षीय पत्नी कुमारी माधुरी सिन्हा बताई गई है। 


जानकारी के अनुसार शिक्षिका बाइक सवार होकर घोसवर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पढ़ाने जा रही थी  सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिससे शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएमसीएच जाने के दौरान शिक्षिका की मौत रास्ते में ही हो गई। 


इधर,इस  घटना की सूचना पाकर पुलिस ने महिला शिक्षिका के शव का पोस्टमार्टम हाजीपुर सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शिक्षिका की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।