ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

रघुवंश ने अमित शाह के वैशाली दौरे पर ली चुटकी, कहा- गलत को सही साबित करने के लिए भटक रहे

HAJIPUR : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वैशाली दौरे को लेकर चुटकी ली है। वैशाली के भगवानपुर में उन्होंने कहा कि नए नागरिकता

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

HAJIPUR : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वैशाली दौरे को लेकर चुटकी ली है। वैशाली के भगवानपुर में उन्होंने कहा कि नए नागरिकता संशोधन कानून बन जाने के बाद आखिर क्यों मोदी सरकार को जनता के बीच आकर सफाई देनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि कानून बनाने से पहले सरकार को यह सोचना चाहिए था। वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष पर कन्फ्यूजन फैलाने का गलत आरोप लगा रहा है।


बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में हुए प्रदर्शन के खिलाफ बीजेपी विपक्ष को जवाब देने की रणनीति पर काम कर रही है। बीजेपी नेता विभिन्न राज्यों में जाकर जनता को सीएए के बारे में जागरुक कर रहे हैं। इसी के तहत केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 16 जनवरी को बिहार आएंगे। वह वैशाली में जनसभा को संबोधित करेंगे।


लोकसभा चुनाव के बाद अमित शाह का यह पहला बिहार दौरा है। पड़ोसी राज्य झारखंड में सत्ता जाने के बाद शाह के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले शाह के प्रदेश आगमन को लेकर जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में नया जोश और स्फूर्ति आने की उम्मीद है, वहीं शाह अपने सहयोगी दलों को भी दोस्ती का पाठ पढ़ाने की कोशिश करेंगे।

टैग्स