ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पेट्रोल पंप के पास बिजली के ट्रांसफर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

VAISHALI: वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के महनार बाजार स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अचानक बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग को देख आस

पेट्रोल पंप के पास बिजली के ट्रांसफर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के महनार बाजार स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अचानक बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग को देख आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना महनार थाने को दी। 


जिसके बाद मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी।  मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसकी सूचना बिजली विभाग को भी दी गई। मौके पर बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर भी पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। 


मिली जानकारी के अनुसार महनार बाजार इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने बिजली की ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। जिसके कारण ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया। इस दौरान क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। घटना के संबंध में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर ने बताया महनार बाजार में ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली थी।


 इस बात की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गयी। फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल ट्रांसफार्मर की जांच की जा रही है। ट्रांसफार्मर सही रहा तो बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी अन्यथा ट्रांसफार्मर को बदला जाएगा। बता दें कि जिस जगह पर यह घटना हुई वही पास में पेट्रोल पंप भी है। समय रहते फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता