ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Bihar News: पेड़ से लटकता मिला चाय दुकानदार का शव, जांच में जुटी पुलिस; इलाके में हडकंप

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां आम के

Bihar News: पेड़ से लटकता मिला चाय दुकानदार का शव, जांच में जुटी पुलिस; इलाके में हडकंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां आम के पेड़ से रस्सी से लटकता शव मिला है। अब शव लटकता मिलने के बाद  से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


जानकारी के मुताबिक वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर चौक के पीछे आम के बगीचे में चाय दुकानदार की आम के पेड़ से रस्सी से  लटकता शव मिला है। शव लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उसके बाद घटना की सूचना महुआ थाने की पुलिस को दी गई।


वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची महुआ थाने की पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान परमानंदपुर बुजुर्ग वार्ड संख्या दो निवासी स्वर्गीय राम भरोसी पंडित के 59 वर्षीय पुत्र रघुनाथ पंडित बताया गया है। अब्दुलपुर चौक के पीछे आम के बगीचे में लोगों ने आम के पेड़ में एक व्यक्ति का शव लटकता देखा जिसके बाद आसपास भारी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। 


इधर स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना महुआ थाने की पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कवायद में जुट गई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।