ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना और वैशाली के लिए राहत की खबर, कोरोना पॉजिटिव जिस दूसरे शख्स की मौत हुई उसके संपर्क में रहे 78 लोग नेगेटिव

PATNA : कोरोना संक्रमण के कारण बिहार में जिस दूसरे शख्स की मौत हुई है उसके संपर्क में आने वाले 78 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। पटना और वैशाली जिले के लिए यह बड़ी राहत क

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना संक्रमण के कारण बिहार में जिस दूसरे शख्स की मौत हुई है उसके संपर्क में आने वाले 78 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। पटना और वैशाली जिले के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। पटना जिला प्रशासन को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली थी कि वैशाली के युवक का पटना में भी इलाज कराया गया है आनन-फानन में पटना के पॉपुलर हॉस्पिटल और खुसरूपुर के एक अस्पताल को सील कर दिया गया था। युवक के संपर्क में आने वाले तमाम लोगों का टेस्ट सैंपल लिया गया जिनमें से 78 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। 


इस मरीज की शुक्रवार को पटना एम्स में मौत हो गई। उसे ब्रेन ट्यूमर सहित कई तरह की बीमारी थी। लगातार एम्स में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। युवक के संपर्क में आए उसके 35 नजदीकी रिश्तेदारों और पड़ोसियों का सैंपल टेस्ट के लिए लिया गया था। पटना के पॉपुलर हॉस्पिटल खुसरूपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल और एम्स के कुछ स्वास्थ्य कर्मियों का सैंपल भी टेस्ट के लिए लिया गया था लेकिन अब 78 लोगों के रिपोर्ट निगेटिव आए हैं।


युवक के संपर्क में आए लोगों का टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद पटना और वैशाली जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मृतक का अंतिम संस्कार पटना के बांस घाट पर कराया गया। परिजनों को मृतक का शव नहीं सौंपा गया। पूरी सावधानी के साथ उसका अंतिम संस्कार कराया गया है। जिस मरीज की मौत हुई उसका भाई और पत्नी पटना एम्स के आइसोलेशन वार्ड में अभी भी एडमिट हैं। हालांकि अभी भी पटना और वैशाली जिला प्रशासन लगातार ऐसे लोगों की तलाश कर रहा है जो मृतक के संपर्क में आए होंगे।

टैग्स