ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना के बाद बिहार के इस जिले में आग ने मचाया तांडव, मासूम समेत दो लोगों की मौत की खबर; 300 झोपड़ियां जलकर खाक

HAJIPUR: राजधानी पटना के चर्चित पाल होटल में गैस सिलेन्डर से लगी आग में अबतक 6 लोगों की जान जा चुकी है जबकि दर्जनभर से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई

पटना के बाद बिहार के इस जिले में आग ने मचाया तांडव, मासूम समेत दो लोगों की मौत की खबर; 300 झोपड़ियां जलकर खाक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: राजधानी पटना के चर्चित पाल होटल में गैस सिलेन्डर से लगी आग में अबतक 6 लोगों की जान जा चुकी है जबकि दर्जनभर से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। पटना के बाद अब वैशाली में आग ने तांडव मचाया है। अगलगी की घटना में जहां तीन सौ झोपड़ियां जल कर राख हो गईं वहीं एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत की खबर है। 


दरअसल, जनदाहा प्रखंड के दुलौर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब, शॉर्ट सर्किट से एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गांव के अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई और लोग अपनी और अपने परिजनों की जान बचाने की जदोजहद में जुट गए।


आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि उसपर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर हाजीपुर के अलावा आसपास के जिलों से भी दमकल की गाड़िया बुलाई गईं। लेकिन हालत बेकाबू हो चुके थे। अगलगी की इस घटना में दो लोगों के साथ साथ कई मवेशियों की झुलकर मौत हो गई है। लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है और चारों तरफ चीख मची हुई है।