ब्रेकिंग
जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?जमीन की जमाबंदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, CO और राजस्व कर्मी समेत 55 लोगों पर केस; डिजिटल सिस्टम पर भी उठे सवालराबड़ी देवी के नए सरकारी बंगले का रंग बदला, भगवा हटाकर इस कलर से पेंट करा रही सरकार; लालू परिवार ने जताई थी आपत्तिमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सुरक्षा में लापरवाही पर एक्शन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सस्पेंडशॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों की मशीनें और सामान जलकर राखकेंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर; क्या है वजह?

Bihar News: नित्यानंद राय का विपक्ष पर हमला, कहा- “टेंशन में पेंशन नहीं बल्कि तेजस्वी को हुआ टेंशन ..."

Bihar News: बिहार की राजनीति इस समय गहमागहमी और तेज उबाल पर है. इसी क्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है..

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार की राजनीति इस समय गहमागहमी और तेज उबाल पर है। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से तेजस्वी की हार का दावा करते हुए कहा कि बिहार में विकास की गाथा लिख रही डबल इंजन सरकार के सामने तेजस्वी यादव टिक नहीं पाएंगे।


दरअसल, वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित अपने कर्णपुरा आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार सरकार ने किसी को ‘टेंशन में पेंशन’ नहीं दी है, बल्कि पेंशन को लेकर तेजस्वी यादव को टेंशन हो गया है। उन्होंने तेजस्वी के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि वे विकास को समझने के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए सरकार ने तेजस्वी को एक माह का समय दिया है ताकि वे बिहार के विकास को समझ सकें।


वहीं, नित्यानंद राय ने यह भी कहा, “अगर एक महीने के अंदर तेजस्वी यादव विकास को नहीं समझते हैं, तो मैं स्वयं जाकर उन्हें विकास की हकीकत समझाऊंगा।” उन्होंने बिहार में चल रहे विभिन्न विकास परियोजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और जल संसाधनों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।


राज्य में बिजली की उपलब्धता पहले से बेहतर हुई है, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बढ़ा है और किसानों को बेहतर समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए कई पहल की हैं, जिससे बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर सुधरा है।


नित्यानंद राय का यह बयान आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी रणभूमि को और गर्माएगा। तेजस्वी यादव और उनके गठबंधन के लिए यह चुनौती होगी कि वे विकास के एजेंडे को किस प्रकार से जनता के सामने प्रस्तुत करते हैं।