ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

उमेश कुशवाहा के घर पहुंचे नीतीश कुमार, तारीफ के साथ-साथ मजाकिया अंदाज में लगाई फटकार, कहा..बहुत आगे बढ़ियेगा, ए हाथ जोड़कर खड़ा हो. इधर-उधर मत करिये

वैशाली में जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मजाकिया अंदाज देखने को मिला। उन्होंने उमेश कुशवाहा की तारीफ करते हुए मंच से हल्की फटकार भी लगाई।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: जनता दल यूनाइटेड (JDU)के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमेश कुशवाहा की जमकर तारीफ की और फटकार भी लगाया। कैमरे में एक बार फिर नीतीश कुमार का मजाकिया अंदाज कैद हो गया है। जिसमें वो उमेश कुशवाहा की तारीफ करते हुए कहते हैं कि बहुत आगे बढिएगा, फिर माइक पर कहने लगते हैं कि ऐ हाथ जोड़कर खड़ा हो..इधर उधर मत करिये..जनता के सामने देखिये। 


दरअसल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के घर निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। हाजीपुर के चकफतेह  कजरी भाट गांव में नीतीश कुमार ने अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ता से भी मिले। वहां हाथ में माइक लेकर लोगों को संबोधित किया। नीतीश कुमार एक बार फिर कैमरे में कैद हो गए। जिसमें वो जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की तारीफ भी कर रहे हैं और फटकार भी लगा रहे हैं।  


नीतीश कुमार ने किसी नेता को इशारा करते हुए कहा कि इनका घर पर लेकर आया और बनाया यानी कि प्रदेश अध्यक्ष और दोबारा भी बने हैं, कोई मामूली बात है, पूरे बिहार के लिए इतना बढ़िया है, आप जान लीजिए बहुत आगे बढ़ेगा, जैसे ही नीतीश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को कहा कि आप बहुत आगे बढ़िएगा, इतना सुनते ही प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नीतीश कुमार के सामने सर झुकाकर हाथ जोड़कर प्रणाम करने लगे।


 फिर क्या था नीतीश कुमार ने तेज आवाज में प्रदेश अध्यक्ष को कहां ऐ हाथ जोड़कर प्रणाम करो , सामने बैठे लोगों की भीड़ को, ...और प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि इधर-उधर मत करिए , बहुत ही अच्छा आपके लिए चारों तरफ होगा। बता दें कि यह कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और उनकी पार्टी के दो स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल और महेंद्र राम, गिने चुने पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता इस निजी कार्यक्रम में शामिल हुए।