ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

महात्मा गांधी सेतु के पास गंगा नदी में डूबे 3 युवक, मची अफरा-तफरी

HAJIPUR: गंगा नदी में नहाने के दौरान 3 युवकों के डूबने से अफरा-तफरी मच गयी। तेज बहाव में बह रहे युवकों को वहां मौजूद लोगों ने बचाने की पूरी कोशिश की। लोगों ने दो युवकों को किस

महात्मा गांधी सेतु के पास गंगा नदी में डूबे 3 युवक, मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: गंगा नदी में नहाने के दौरान 3 युवकों के डूबने से अफरा-तफरी मच गयी। तेज बहाव में बह रहे युवकों को वहां मौजूद लोगों ने बचाने की पूरी कोशिश की। लोगों ने दो युवकों को किसी तरह पानी से बाहर निकाला। एक युवक को तो बचा लिया गया वही दूसरे की लाश बरामद की गयी जबकि तीसरे युवक का पता नहीं चल पाया। लापता युवक की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं।  


घटना महात्मा गांधी सेतु के पाया नम्बर 27 के पास की है। मृतक की पहचान राघोपुर प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख तेरसिया निवासी आनंद कुमार यादव के 20 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तेरसिया गांव से 10 युवकों की टोली गंगा स्नान के लिए आए हुए थे तभी यह घटना हुई। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही लापता युवक की पहचान तेरसिया निवासी राम श्लोक राय के पुत्र जगदीश कुमार उर्फ ललन के रूप में हुई है जिसकी खोजबीन में स्थानीय गोताखोर जुटे हुए हैं।   

टैग्स