ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

LJP (R) सांसद के बेटे की मौत के मामले में मर्डर का केस दर्ज,CCTV फुटेज से सच आएगा सामने

VAISHALI : बिहार और केंद्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी की भूमिका लिभा रही लोजपा (रामविलास) की सांसद वीणा देवी के बेटे राहुल राज उर्फ छोटू सिंह की मौत मामले में अब उनके पिता एमएलसी द

LJP (R) सांसद  के बेटे की मौत के मामले में मर्डर का केस दर्ज,CCTV फुटेज से सच आएगा सामने
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

VAISHALI : बिहार और केंद्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी की भूमिका लिभा रही लोजपा (रामविलास) की सांसद वीणा देवी के बेटे राहुल राज उर्फ छोटू सिंह की मौत मामले में अब उनके पिता एमएलसी दिनेश सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने एफआईआर में बताया है कि अज्ञात लोगों ने अज्ञात वाहन से राहुल को पोखरैरा में ठोकर मारी है। उन्हें आशंका है कि हत्या के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया गया है।


वहीं, पुलिस ने एमएलसी के आवेदन पर हत्या की धारा में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसएसपी राकेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है। अज्ञात पिकअप वैन का सुराग ढूंढा जा रहा है, जिससे राहुल की बुलेट में ठोकर लगी थी। एमएलसी दिनेश सिंह के आवेदन पर हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। आवेदन में आशंका व्यक्त करते हुए एमएलसी ने कहा है कि हत्या के उद्देश्य से अज्ञात वाहन से ठोकर मारकर घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। संदिग्ध पिकअप वैन की तलाश की जा रही है।


एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से पहले वैशाली ढाबा और पोखरैरा टोल प्लाजा पर सीसीटीवी है। दोनों के बीच में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन से राहुल को ठोकर लगी थी, इसलिए ढाबा और टोल के सीसीटीवी की जांच की गई। राहुल 6.49 बजे टोल प्लाजा के वीआईपी लेन से बुलेट से तेजी में निकलते दिखा है। इसके बाद करीब साढे़ तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर हादसा हुआ। 


इस दूरी को तय करने में पांच मिनट लगने की संभावना है। ऐसे में करीब 6.55 बजे शाम में दुर्घटना हुई होगी। उन्होंने बताया कि वैशाली ढाबा के सीसीटीवी में 6.50 से सात बजे के बीच का फुटेज देखा गया। ढाबा के फुटेज में 13 गाड़ियां पोखरैरा टोल की ओर जाती दिखी। जब पोखरैरा टोल प्लाजा का कैमरा खंगाला गया तो वहां 12 गाड़ियां ही पहुंची।लाल कुर्सी लदी एक पिकअप वैन टोल पर नहीं आई। टोल व दुर्घटनास्थल के बीच तीन कट रास्ते हैं। 


इधर आशंका है कि पिकअप वैन के चालक को पता रहा होगा कि टोल पर कैमरे लगे हैं। ऐसे में वह टोल पहुंचा तो सीसीटीवी में उसकी गाड़ी पहचानी जा सकती है। इसलिए दुर्घटना के बाद तीनों कट रास्ते में से किसी रास्ते पर चालक पिकअप लेकर मुड़ गया होगा। अब पुलिस उन रास्तों में हर जगह यह पता लगा रही है कि कहीं सीसीटीवी लगे हैं या नहीं। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है कि उस रात तेज रफ्तार कुर्सी लदी पिकअप वैन उधर से गुजरी है या नहीं। इधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार पिकअप को चिह्नित कर लिया गया है। हालांकि उसकी जब्ती नहीं होने के कारण उसकी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है।