ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

कुत्ते को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी कार, मां-बेटे की मौत, 4 लोग घायल

DESK : यूपी के आजमगढ़ में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हैं। दोनों मृतक वैशाली जिले के रहने वाले हैं। घटना आजमगढ़ पवई थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव के पा

कुत्ते को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी कार, मां-बेटे की मौत, 4 लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

DESK : यूपी के आजमगढ़ में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हैं। दोनों मृतक वैशाली जिले के रहने वाले हैं। घटना आजमगढ़ पवई थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुई है। दरअसल। ये घटना उस वक्त घटी जब सोमवार देर शाम कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार एक खाए में जा गिरी। 




सभी लोग वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान मो रऊफ की पत्नी शाहाना और बेटे अनस के रूप में की गई है। वहीं, घायलों में 50 साल के रऊफ, दो बेटे 15 साल के अनस, 14 साल के अशद और उनकी 16 की बेटी आशिया परवीन हैं। कार को दिल्ली के संगमविहार निवासी इबरान चला रहा था। हमीरपुर गांव के पास एनएच 184 पर पहुंचते ही कार के आगे एक कुत्ता आ गया।




कार चला रहा युवक कुत्ते को बचाने की कोशिश करने लगा लेकिन दुर्भाग्यवश कार अनियंत्रित हो गई और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के बाई तरफ की डिवाइडर को तोड़ते हुए नीचे खाई में जा गिरी। इस घटना में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है। 

टैग्स