ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

कटे कान के साथ अस्पताल पहुंचा शख्स, डॉक्टर से कहा- सर भतीजा चबा गया कान का टुकड़ा

VAISHALI: वैशाली के लालगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नाक की लड़ाई में भतीजे ने चाचा की कान काट दी। चाचा भतीजे में जमकर मारपीट हुई जिसके बाद भतीजा चाचा का कान चब

कटे कान के साथ अस्पताल पहुंचा शख्स, डॉक्टर से कहा- सर भतीजा चबा गया कान का टुकड़ा
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के लालगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नाक की लड़ाई में भतीजे ने चाचा की कान काट दी। चाचा भतीजे में जमकर मारपीट हुई जिसके बाद भतीजा चाचा का कान चबा गया। कटे कान के साथ चाचा भागा भागा अस्पताल पहुंचा, जिसे देख डॉक्टर भी परेशान हो गए। डॉक्टर शख्स के कटे कान के टुकड़े ढूंढते लगे, जिसके बाद चाचा ने कहा...सर भतीजा कान चबा गया। 



लालगंज पुरणटांड़ के मुनेश्वर ठाकुर का जलावन को लेकर भतीजे से झगड़ा हुआ तो लड़ाई में भतीजा चाचा का कान चबा गया। कान काटने के बाद चाचा सदर अस्पताल पहुंचा। दरअसल, घर में अपने-अपने जलावन को लेकर चाचा-भतीजे में झगड़ा हुआ था। ये विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया और भतीजा चाचा के ऊपर चढ़कर कान काट लिया। घटना के बाद चाचा का पूरा मुंह खून से भर गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। 



सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि भतीजे ने चाचा के साथ मारपीट की और फिर कान काट लिया। घायल शख्स की स्थिति को देखते हुए उसे प्लास्टिक सर्जन के पास पटना रेफर किया गया है। अस्पताल पहुंचे मुनेश्वर ठाकुर ने बताया की सुबह-सुबह जलावन को लेकर घर में झगड़ा हुआ था। झगड़े के बीच भतीजे ने अपने दांतो से उनका कान ही काट लिया।   

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता