ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

झाड़फूंक से कोरोना का इलाज कराता रहा वैशाली का युवक, अब जिंदगी और मौत से जूझ रहा

VAISHALI : वैशाली वाले कोरोना संक्रमित युवक की चेन बढ़ती ही जा रहा है. युवक कोरोना से संक्रमित था और झाड़-फूंक से इसका इलाज करा रहा था. वैशाली के राघोपुर प्रखंड के रहने

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

VAISHALI : वैशाली वाले कोरोना संक्रमित युवक की चेन बढ़ती ही जा रहा है. युवक कोरोना से संक्रमित था और झाड़-फूंक से इसका इलाज करा रहा था.  वैशाली के राघोपुर प्रखंड के रहने वाले कोरोना संक्रमित युवक के बारे में जैसे-जैसे प्रशासन को जानकारी मिल रही है वैसे-वैसे प्रखंड के लोगों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है.

अभी उसका इलाज पटना एम्स में चला रहा है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है. वहीं संक्रमित युवक के तीन परिजनों की हालत भी गंभीर है. संक्रमित युवक के परिजनों ने बताया कि उसने अपना सिर दर्द ठीक करवाने के लिए 3 दिन तक झाड़-फूंक करवाई थी और  इस दौरान 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा होती थी. प्रशासन के नाक के नीचे लॉकडाउन के दौरान भीड़ जमा होती रही और इसका पता भी न चला.


कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जब उसके परिजनों से बात की गई तो परिजनों ने बताया कि युवक को सिर दर्द की शिकायत थी. 23 मार्च को वह अपने परिजनों के साथ खुशरुपुर के सेंट्रल अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती हुआ. चार-पांच दिन में जब वहां से हालत ठीक नहीं हुई तो गांव के ही एक भगत से झाड़-फूंक करवाना शुरू कर दिया. इसके बाद 3 अप्रैल को पटना के पॉपुलर हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंचा , यहां से कुछ दिन बाद उसे पटना एम्स रेफर कर दिया गया.  गांव के ही दो भगत झाड़-फूंक करने आते थे.  पुलिस की अपील के बाद भगत खुद सामने आकर झाड़-फूंक की बात को कबूल किया है. जिसके बाद से उसे क्वारेंटाइन कर दिया गया है.

टैग्स