ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Education: बिहार के अंडा चोर गुरुजी को देखिए, MDM का Egg झोला में भरकर घर ले जाते दिखे हेडमास्टर साहब; शिक्षा विभाग ने ले लिया बड़ा एक्शन

HAJIPUR: शिक्षा विभाग(bihar education) के एसीएस एस. सिद्धार्थ(s. siddharth) की सख्ती का असर देखने को मिल रहा है। गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों(bihar teachers) के खिलाफ लगातार एक्शन हो

Bihar Education: बिहार के अंडा चोर गुरुजी को देखिए, MDM का Egg झोला में भरकर घर ले जाते दिखे हेडमास्टर साहब; शिक्षा विभाग ने ले लिया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
3 मिनट

HAJIPUR: शिक्षा विभाग(bihar education) के एसीएस एस. सिद्धार्थ(s. siddharth) की सख्ती का असर देखने को मिल रहा है। गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों(bihar teachers) के खिलाफ लगातार एक्शन हो रहा है। पिछले दिनों वैशाली में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक स्कूल के हेडमास्टर(headmaster) मिड डे मील का अंडा घर ले जाते दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद हेडमास्टर जांच में दोषी पाए गए हैं, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन ले लिया है।


दरअसल, शिक्षा विभाग के द्वारा चल रही सतत निगरानी का असर देखने को मिल रहा है। ताजा मामला वैशाली के लालगंज इलाके से सामने आया है, जहां बीते दिनों स्कूल से अंडा का ट्रे ले जाते प्रधानाध्यापक का ग्रामीणों ने विरोध किया था और कहा था कि यह अंडा बच्चों को खाने के लिए आता है ना कि आपके घर पर ले जाने के लिए काफी विरोध के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी आए और लोगों को समझा बुझा कर चले गए इसका फोटो वीडियो भी वायरल हुआ था।


वैशाली के जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम बनाकर इसकी जांच की गई तो मामला सही पाया गया। आरोप सही पाए जाने के बाद वैशाली के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रिखर प्रखंड लालगंज के प्रधानाध्यापक को 24 घंटे के अंदर निलंबन और प्राथमिक दर्ज करने के विरुद्ध स्पष्टीकरण मांगा है। डीईओ ने कहा है कि सही जवाब नहीं देने पर हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह विभाग की छवि धूमिल होने के साथ-साथ सरकारी संसाधनों के गवन का मामला साबित होता है। 


आपको बता दें कि जिस तरह से शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ के द्वारा एक-एक चीज को देखा जा रहा है उससे शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ साथ शिक्षकों की नींद हराम हो गई है। केके पाठक के बाद अब बिहार के शिक्षकों एस.सिद्धार्थ का खौफ है। शिक्षकों को डर लगने लगा कि कुछ भी गलत पकड़ा गया तो गाज गिरना तय है। इसका जीता जागता उदाहरण वैशाली में देखने को मिला है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता