ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदार

हाजीपुर जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी, जिला प्रशासन अलर्ट, सोनपुर मेले की सुरक्षा कड़ी की गई

HAJIPUR : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है वैशाली जिले से जहां हाजीपुर जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. साथ ही सोनपुर मेले को तीन दिनों के अंदर बम से उड़ा देने की धमकी

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

HAJIPUR : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है वैशाली जिले से जहां हाजीपुर जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. साथ ही सोनपुर मेले को तीन दिनों के अंदर बम से उड़ा देने की धमकी देनेवाला एक पोस्टर भी सामने आया है. जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. हाजीपुर जंक्शन और शहर के साथ सोनपुर मेले की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. जिला पुलिस और जीआरपी को अलर्ट पर रखा गया है.


समाहरणालय गेट के पास धमकी भरा एक पोस्टर कोचिंग जा रहे स्टूडेंट को मिला. उस पर्ची पर  'जिहाद, जिहाद, जिहाद' और देशद्रोही नारे लिखे गए हैं. पर्चे के ऊपर 'मो० शब्बीर को रिहा करो, नहीं तो हाजीपुर स्टेशन और सोनपुर मेला को तीन दिनों के अंदर बम से उड़ा दूंगा' लिखा हुआ है. यह परचा वायरल होते ही पुलिस में खलबली मच गई. आनन-फानन में अधिकारियों ने पुलिस और जीआरपी को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया. 



हाजीपुर जंक्शन पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. स्टेशन की सभी प्लेटफार्म, रेल ट्रैक, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, पूछताछ काउंटर, रिजर्वेशन काउंटर पर यात्रियों के सामानों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है. स्टेशन पर आने-जानेवाले लोगों की भी सघन तलाशी ली जा रही है.

टैग्स