ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार: प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर, अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी 5 गोली

HAJIPUR: बिहार में लॉकडाउन के बाद भी अपराधियों का तांडव जारी है. हाजीपुर में अपराधियों ने दिन दहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. किसी भी कीमत पर प्रॉपर्टी डी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

HAJIPUR:  बिहार में लॉकडाउन के बाद भी अपराधियों का तांडव जारी है. हाजीपुर में अपराधियों ने दिन दहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. किसी भी कीमत पर प्रॉपर्टी डीलर जिंदा न बचे इसको लेकर अपराधियों ने 5 गोली मारी. यह घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के पास की है.

पूजा के लिए फूल तोड़ने के लिए निकला था बाहर

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक मुकेश राय पूजा करने के लिए फूल तोड़ने के लिए बाहर निकला हुआ था. इस दौरान ही अपराधियों ने गोली मार दी. गोली की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंचे तो देखा की वह गिरे हुए हैं. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.

बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पास आने के बाद तोबड़तोड़ गोली मारी. जैसे ही आवाज सुन बाहर लोग निकले तो देखा की बाइक से अपराधी भाग रहे थे. यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि अपराधियों ने क्योंकि हत्या की है. 

टैग्स