ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

गैस लीक होने से 5 लोग बुरी तरह झुलसे, 3 की मौत के बाद अधिकारियों को बनाया बंधक

VAISHALI: सिलेंडर लीक होने से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोग बुरी तरह झुलस गये। आनन-फानन में घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख सभी को पटना

गैस लीक होने से 5 लोग बुरी तरह झुलसे, 3 की मौत के बाद अधिकारियों को बनाया बंधक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: सिलेंडर लीक होने से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोग बुरी तरह झुलस गये। आनन-फानन में घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख सभी को पटना रेफर कर दिया। घटना 28 सितंबर की है जो चेहराकलां में हुई थी। 


घटना के 6 दिन के भीतर ही एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। तीन लोगों की मौत से गुस्साएं परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस और अधिकारियों को कुछ देर के लिए बंधक बना लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि घटना के बाद किसी ने सुध नहीं ली। ना ही घायलों की कोई मदद ही की गयी।


आक्रोशित लोग अधिकारी को यह कहते नजर आए कि यदि अभी आने की जगह पहले आए होते तो शायद तीनों की जान बच जाती। घटना के बाद ना तो पुलिस ने जानकारी ली और ना ही अधिकारियों ने ही किसी की सुध ली। इसी बात से लोग गुस्साएं हुए थे और अधिकारी को देखते ही भड़क गये। उचित मुआवजे का आश्वासन देने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता