ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Flipkart कैंपस में कुरियर वैन से कुचलकर कर्मी की मौत, गुस्साए लोगों ने NH को किया जाम; जमकर मचाया बवाल

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां फ्लिपकार्ट के गार्ड की फ्लिपकार्ट के ही पिकअप वैन ने कुचलकर मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों में सड़क पर अतरकर जमकर हंगामा मचाया। घटना काजीप

Flipkart कैंपस में कुरियर वैन से कुचलकर कर्मी की मौत, गुस्साए लोगों ने NH को किया जाम; जमकर मचाया बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां फ्लिपकार्ट के गार्ड की फ्लिपकार्ट के ही पिकअप वैन ने कुचलकर मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों में सड़क पर अतरकर जमकर हंगामा मचाया। घटना काजीपुर थाना क्षेत्र के फ्लिपकार्ट के स्टोर पॉइंट की है।


मृतक गार्ड की पहचान काजीपुरी थाना क्षेत्र के धोघट्टी निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विकास नाइट शिफ्ट की ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था, तभी फ्लिपकार्ट के ही पिकअप वैन ने उसे रौंद डाला। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


इसके बाद शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिवार वाले मृतक का शव लेकर फरार हो गए। गुस्साए परिजनों और कर्मियों ने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच को फ्लिपकार्ट कार्यालय के बाहर शव को रखकर जाम कर दिया और सड़क पर आगजनी कर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान फ्लिपकार्ट कार्यालय में लोगों ने उत्पाद भी मचाया है। कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तब समझ बूझकर पूरे मामले को शांत कराया है। 


Flipkart कैंपस में कुरियर वैन से कुचलकर कर्मी की मौत, गुस्साए लोगों ने NH को किया जाम; जमकर मचाया बवाल

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता