ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पाटलिपुत्र और झंझारपुर के बीच चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार, अब इतने तारीख तक चलेगी यह ट्रेन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गर्मी की छुट्टी में यात्रियों की उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए पाटलिपुत्र और झंझारपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है।

BIHAR
ट्रेन की अवधि में विस्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: ग्रीष्मकालीन अवकाश यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पाटलिपुत्र और झंझारपुर के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है । अब गाड़ी सं. 05574 पाटलिपुत्र-झंझारपुर स्पेशल के परिचालन अवधि का विस्तार 21 मार्च, 2025 से 31 जुलाई, 2025 तक तथा गाड़ी सं. 05573 झंझारपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल के परिचालन अवधि का विस्तार 22 मार्च, 2025 से 31 जुलाई, 2025 तक के लिए किया गया है । 


विदित हो कि गाड़ी सं. 05573 झंझारपुर-सरायगढ़-पाटलिपुत्र स्पेशल प्रतिदिन झंझारपुर से 03.00 बजे खुलकर 03.19 बजे तमुरिया, 03.35 बजे घोघरडीहा, 03.49 बजे निर्मली, 04.10 बजे सरायगढ़, 04.48 बजे सुपौल, 05.55 बजे सहरसा, 06.25 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 07.08 बजे मानसी, 07.20 बजे खगड़िया, 07.53 बजे बेगुसराय, 08.15 बजे बरौनी, 08.45 बजे बछवारा, 09.20 बजे शाहपुर पटोरी, 10.10 बजे हाजीपुर एवं 10.25 बजे सोनपुर रूकते हुए 11.40 बजे पाटलिपुत्र पहुंचती है । 


वापसी में गाड़ी सं. 05574 पाटलिपुत्र-सरायगढ़-झंझारपुर स्पेशल प्रतिदिन पाटलिपुत्र से 12.15 बजे खुलकर 12.58 बजे सोनपुर, 13.10 बजे हाजीपुर, 13.55 बजे शाहपुर पटोरी, 14.35 बजे बछवारा, 15.10 बजे बरौनी, 15.38 बजे बेगुसराय, 16.53 बजे खगड़िया, 17.16 बजे मानसी, 17.55 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 19.30 बजे सहरसा, 20.10 बजे सुपौल, 21.10 बजे सरायगढ़, 21.35 निर्मली, 21.46 बजे घोधराडीहा, 22.03 बजे तुमरिया रूकते हुए 22.35 बजे झंझारपुर पहुंचती है।


टैग्स