ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार : दारोगा की अचानक से मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दारोगा की अचानक हुई मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. दारोगा के निधन के बाद से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ

बिहार : दारोगा की अचानक से मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दारोगा की अचानक हुई मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. दारोगा के निधन के बाद से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है. दारोगा की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. 


आपको बता दें कि वैशाली जिले के करताहा थाना में पदस्थापित एसआई प्रवीण कुमार पंकज का आकस्मिक निधन हो गया. बताया जा रहा है कि प्रवीण कुमार पंकज थाने से रात में ड्यूटी कर वापस अपने डेरा पर आये थे तभी उनका निधन हो गया. जानकारी के अनुसार, प्रवीण कुमार पंकज खगड़िया जिला के रहने वाले थे. 


दारोगा की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है. साथी पुलिसकर्मी काफी दुःखित हैं. एसआई की मौत की खबर उनके परिजनों को दी गई है. बताया जा रहा है कि उनके परिजन वैशाली पहुंच रहे हैं. फिलहाल सदर अस्पताल में डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है. 

टैग्स