ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

JDU छोड़ देव कुमार चौरसिया RJD में हुए शामिल, तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता

HAJIPUR: सीएम नीतीश कुमार के साथी और जदयू के पुराने नेता देव कुमार चौरसिया ने जदयू के तीर को छोड़कर लालू की लालटेन का दामन थाम लिया है. हाजीपुर में तेजस्वी यादव ने चौरस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

HAJIPUR: सीएम नीतीश कुमार के साथी और जदयू के पुराने नेता देव कुमार चौरसिया ने जदयू के तीर को छोड़कर लालू की लालटेन का दामन थाम लिया है. 

हाजीपुर में तेजस्वी यादव ने चौरसिया को राजद की सदस्यता दिलाई. इस दौरान चौरसिया के सैकड़ों समर्थक भी मौजूद थे. जेडीयू के पूर्व प्रदेश महासचिव और हाजीपुर के दिग्गज नेता देव कुमार चौरसिया का जेडीयू से मोहभंग हो चुका था. वह समता पार्टी के जमाने से नीतीश के साथ रहे हैं. 


देव कुमार चौरसिया नीतीश कुमार की नीतियों से खफा हैं. कहा कि पार्टी में समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं को उचित भागीदारी नहीं मिलती है. नीतीश के इर्द-गिर्द केवल चापलूस नेता चक्कर लगाते हैं जिससे पार्टी का बंटाधार हो रहा है. उन्होनें प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हर तरफ लूट, हत्या, रंगदारी और बलात्कार जैसी गंभीर घटनाएं घट रही है, लेकिन सरकार उस पर लगाम लगाने में नाकाम दिख रही है.