ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

कुएं से क्रिकेट बॉल निकालना तीन युवकों को पड़ा महंगा, जहरीली गैस की चपेट में आने से हुई मौत

VAISHALI: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां क्रिकेट की गेंद ढूंढने के दौरान तीन युवकों की दम घुटने से मौत हो गई. घटना के बाद मृत लड़कों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. बताया

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

VAISHALI: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां क्रिकेट की गेंद ढूंढने के दौरान तीन युवकों की दम घुटने से मौत हो गई. घटना के बाद मृत लड़कों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि खेल के दौरान गेंद कुएं में गिर गयी. इस दौरान तीनों युवक गेंद को ढूंढने कुएं में उतर गए जहां जहरीली गैस की चपेट में आने से तीनों की मौत दम घुटने से हो गई. 

क्रिकेट का गेंद ढूंढने के दौरान हादसा

घटना जिले के करतहां थाना इलाके के गुरमियां गांव की है. मृतक युवकों में दो सगे भाई हैं. आशंका जताई जा रही है कि कुएं में जहरीली गैस के होने के चलते यह हादसा हुआ है. घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल है.

तीनों युवक हुए बेहोश

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. बताया जा रहा है कि कुएं के गेंद को निकालने के चक्कर में पहले एक युवक रस्सी के सहार कुएं में उतरा. इस दौरान युवक कुएं के अंदर ही बेहोश हो गया. बाद में उस युवक को बचाने के चक्कर में दोनों भाई भी कुएं में उतर गए. जहां वो दोनों युवक भी बेहोश हो गए. जानकारी के बाद ग्रामीणों ने तीनों को कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां हॉस्पीटल पहुंचने से पहले ही तीनों ने दम तोड़ दिया.