ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

“38 जिला के पुलिस हमके खोजई गे…” गाने पर पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल; तलाश में जुटी पुलिस

Viral Video: वैशाली के महनार में बर्थडे पर हथियार लहराकर इंस्टाग्राम रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी की तलाश तेज कर दी...

“38 जिला के पुलिस हमके खोजई गे…” गाने पर पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल; तलाश में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
3 मिनट

Viral Video: बिहार में सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने का ट्रेंड युवाओं के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है. आए दिन कोई बाइक से स्टंट करता नजर आ रहा है तो कोई हथियार के साथ वीडियो बनाकर खुद को सोशल मीडिया पर दबंग साबित करने की कोशिश कर रहा है. ऐसा ही एक मामला वैशाली जिले से सामने आया है, जहां एक युवक का हथियार के साथ बनाया गया वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है.


वायरल वीडियो में युवक हथियारों का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में बैकग्राउंड में गाना लगाया गया है — “अड़तिसों जिला के पुलिस हमके खोजई गे, हमरा नाम के सलाम पूरा दुनिया करतई गे…”. इस गाने के जरिए युवक खुद को इलाके में दबंग दिखाने की कोशिश करता नजर आ रहा है.


वहीं एक अन्य वायरल वीडियो में युवक दोनों हाथों में दो पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा है. इस वीडियो में भी आपत्तिजनक अंदाज में गाना लगाया गया है — “मार देहब गोली, भेटाई जाई… जहे त कही दिहे कि सरवा के सिस्टम में रहेके…”. हथियारों के खुले प्रदर्शन वाले इस वीडियो ने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है.


बताया जा रहा है कि यह मामला महनार थाना क्षेत्र से जुड़ा है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. पुलिस अब वायरल वीडियो की जांच कर युवक की पहचान करने में जुटी हुई है.


एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.


पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिख रहे हथियार असली हैं या नहीं और युवक के पास हथियार कहां से आए. जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.