ब्रेकिंग
यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा✦बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा✦बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान

दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा: 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान, बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत

Special Trains for Bihar: दीपावली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे ने बिहार, पूर्वांचल और गुजरात के लिए 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।

Special Trains for Bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Special Trains for Bihar: दीपावली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे ने सात जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।




इन ट्रेनों के संचालन से बिहार, पूर्वांचल और गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। इनमें कई स्पेशल ट्रेनों का ठहराव बरेली जंक्शन पर निर्धारित किया गया है। वहीं, गुजरात के उत्राण से लालकुआं के बीच चलने वाली ट्रेन बरेली जंक्शन, बरेली सिटी और इज्जतनगर स्टेशन से होकर गुजरेगी।




लुधियाना से बिहार के कई शहरों के लिए चलेंगी ट्रेनें

उत्तर रेलवे की ओर से लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, गया और कोलकाता के लिए आरक्षित स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।


- लुधियाना-सहरसा स्पेशल: यह ट्रेन 6, 9 और 11 नवंबर को लुधियाना से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 3 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में सहरसा से 8, 11 और 13 नवंबर को चलेगी और रात 10:45 बजे बरेली पहुंचेगी।


- लुधियाना-दरभंगा स्पेशल: यह ट्रेन 7, 10 और 11 नवंबर को लुधियाना से रवाना होगी। वापसी में 8, 11 और 12 नवंबर को दरभंगा से चलेगी। बरेली जंक्शन पर इसका आगमन समय दोपहर 3:48 बजे और वापसी में सुबह 7:38 बजे निर्धारित है।


- लुधियाना-गया स्पेशल: यह ट्रेन 12 नवंबर को लुधियाना से और 13 नवंबर को वापसी में गया से संचालित होगी।


- लुधियाना-कोलकाता स्पेशल: यह ट्रेन 6 और 7 नवंबर को चलाई जाएगी। इसका ठहराव भी बरेली जंक्शन पर निर्धारित किया गया है।




सहरसा और पूर्णिया के लिए भी विशेष ट्रेनें

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सरहिंद-सहरसा-अंबाला कैंट अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है। यह ट्रेन 5, 9 और 12 नवंबर को संचालित होगी। वापसी में 6, 10 और 13 नवंबर को सहरसा से रवाना होगी। इस ट्रेन में केवल सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा लुधियाना-पूर्णिया जंक्शन आरक्षित स्पेशल ट्रेन 5 और 9 नवंबर को लुधियाना से चलेगी। वापसी में यह ट्रेन 6 और 10 नवंबर को पूर्णिया से रवाना होगी। इस ट्रेन का ठहराव भी बरेली जंक्शन पर होगा।




गुजरात से लालकुआं के बीच भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से गुजरात के उत्राण और लालकुआं के बीच साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 5 और 12 नवंबर को उत्राण से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:50 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 2:05 बजे बरेली सिटी और 2:30 बजे इज्जतनगर स्टेशन पहुंचेगी।




वापसी में ट्रेन 6 और 13 नवंबर को लालकुआं से रवाना होगी। यह रात 11:55 बजे बरेली सिटी और अगले दिन रात 12:13 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। 22 कोच वाली इस स्पेशल ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। रेलवे के इस फैसले से दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों को घर पहुंचने के लिए अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता