ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

BIHAR: पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली 03 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव समय में संशोधन

BIHAR: पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली 03 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव समय में संशोधन किया गया है। तत्काल प्रभाव से पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली निम्‍नलिखित 03 जोड़ी पैसेंजर

bihar
यात्रीगण कृपया ध्यान दें
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 BIHAR: पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली 03 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव समय में संशोधन किया गया है। तत्काल प्रभाव से पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली निम्‍नलिखित 03 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव समय में संशोधन किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है..


1.    गाड़ी सं. 63251 पटना-गया मेमू पैसेंजर अब पटना से 13.45 बजे के बजाए 14.30 बजे ही खुलेगी तथा संशोधित समयानुसार 14.53 बजे पुनपुन, 15.20 बजे तारेगना, 15.52 बजे जहानाबाद, 16.17 बजे टेहटा, 16.35 बजे बेला सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए  16.55 बजे के बजाए 17.30 बजे गया पहुंचेगी । 


2.    गाड़ी सं. 03667 पटना-गया स्पेशल अब पटना से 10.30 बजे के बजाए 09.30 बजे ही खुलेगी तथा संशोधित समयानुसार 09.56 बजे पुनपुन, 10.26 बजे तारेगना, 11.03 बजे जहानाबाद, 11.27 बजे टेहटा, 11.55 बजे बेला सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 13.40 बजे के बजाए 13.15 बजे ही गया पहुंचेगी ।  


3.    गाड़ी सं. 03656 गया-पटना स्पेशल अब गया से 07.10 बजे के बजाए 05.20 बजे ही खुलेगी तथा संशोधित समयानुसार 05.43 बजे बेला, 06.02 बजे टेहटा, 06.14 बजे जहानाबाद, 06.43 बजे तारेगना, 07.18 बजे पुनपुन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 09.20 बजे के बजाए 08.15 बजे ही पटना जं. पहुंचेगी । उपरोक्त ट्रेनों के ठहराव, समय-सारणी की विस्तृत जानकारी 139 या NTES से प्राप्त की जा सकती है।  पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने इस बात की जानकारी दी। 

टैग्स