ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

Bihar News: कार्य में लापरवाही पड़ी भारी, एसपी ने थानेदार के खिलाफ ले लिया बड़ा एक्शन

Bihar News: बिहार के वैशाली कार्य में लापरवाही बरतना एक थानेदार को भारी पड़ गया। एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानेदार को सस्पेड कर दिया है।

Bihar News
लापरवाही पड़ी भारी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के वैशाली में एक लापरवाह पुलिस अधिकारी पर गाज गिरी है। एसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक थानेदार के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। एसपी के इस एक्शन के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष और पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार को निलंबित कर दिया है। यह कड़ी कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफलता, कर्तव्य में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह करने के गंभीर आरोपों के कारण की गई है।


निलंबन आदेश के अनुसार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार को निलंबन अवधि के दौरान पुलिस केंद्र हाजीपुर में मुख्यालय आवंटित किया गया है। पुलिस विभाग के इस कदम को अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


एसपी ललित मोहन शर्मा ने कहा है कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी एक चेतावनी है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सूचनाओं के आदान-प्रदान में पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता