ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में मां-बेटी की मौत; युवक की हालत नाजुक

HAJIPUR: हाजीपुर में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई जबकि दामाद बुरी तरह से घायल हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार तीनों लोगों को रौंद डाला। घायल युवक को इलाज के

Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में मां-बेटी की मौत; युवक की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई जबकि दामाद बुरी तरह से घायल हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार तीनों लोगों को रौंद डाला। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जनदाहा के इमली चौक के पास की है।


मृतक की पहचान देसरी थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी सनी कुमार की 22 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी और कन्हौली खत्री गांव निवासी जयप्रकाश सिंह के 50 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है जबकि सनी कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार सनी अपने ससुराल कन्हौली खत्री से अपनी पत्नी और सास को लेकर अपने नयागांव जा रहा था, तभी जंदाहा थाना क्षेत्र के इमली चौक के निकट तेज रफ्तार और नियंत्रित पिकअप बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे के बाद दोनों मां-बेटी सड़क पर गिर गईं और पिकअप चालक महिलाओं को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। दोनों महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है‌। मां बेटी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पिछले साल ही मृतका काजल की शादी सनी के साथ हुई थी। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता