ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar News: मिट्टी धंसने से तीन लड़कियां दबीं, हादसे में 8 साल की मासूम की मौत; दो बुरी तरह घायल

HAJIPUR: बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां दर्दनाक हादसे में एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Bihar News: मिट्टी धंसने से तीन लड़कियां दबीं, हादसे में 8 साल की मासूम की मौत; दो बुरी तरह घायल
Mukesh Srivastava
1 मिनट

HAJIPUR: बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां दर्दनाक हादसे में एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घायल बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, महनार थाना क्षेत्र के नारायणपुर डेढ़पुरा के मणिपट्टी में शनिवार को तीन बच्चियां छठ पूजा में चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लाने गई थीं। बच्चियां मिट्टी खोद रहीं थी, तभी मिट्टी धंस गई और तीनों बच्चियां उसके नीचे दब गईं।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर तीनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन 8 साल की मासूम विशाखा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य बच्चियों का इलाज जारी है।