ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Bihar News: भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद NH जाम, आरोपी चालक गिरफ्तार

Bihar News: हाजीपुर के महुआ मोड़ पर एक अनियंत्रित ट्रक ने 40 वर्षीय सीता देवी को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत। आक्रोशित लोगों ने NH-22 को किया जाम..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार में वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ महुआ मोड़ के पास गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बेलगाम ट्रक ने सड़क पार कर रही एक महिला को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई है।


मृतका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के चकबलाधारी गांव निवासी स्वर्गीय विजय पासवान की 40 वर्षीय पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। मृतका के देवर पवन पासवान ने बताया है कि भाभी की तबीयत खराब थी और उस समय वह दवा लेने जा रही थीं। तभी महुआ मोड़ के पास सड़क पार करते समय हाजीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।


इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए NH-22 को महुआ मोड़ के पास जाम कर दिया। फिर बाद में सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है।


वहीं, घटना को अंजाम देकर भागते ट्रक का स्थानीय लोगों ने पीछा किया और उसे काजीपुर थाना क्षेत्र में पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक हिरासत में है। इधर महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


रिपोर्टर: विक्रमजीत