ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार में अपराधियों का तांडव ! घर में घुसकर दो बच्चों की मां की निर्मम हत्या, फैली सनसनी

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बदमाशो

बिहार में अपराधियों का तांडव ! घर में घुसकर दो बच्चों की मां की निर्मम हत्या, फैली सनसनी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बदमाशों ने दो बच्चों की मां का धारदार हथियार से हत्या कर दी है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार,महुआ थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार में मुहल्ला में एक महिला अपने बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही थी। वहीं देर रात बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद बदमाशों ने मेन गेट में बाहर से ताला जड़ दिया और मौके से फरार हो गए। हालांकि सुबह घर की दरवाजा नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। उसके बाद जब पास जाकर देखा तो मामले की जानकारी हुई। 


वहीं, घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद मुहल्ले वासियों में सनसनी फैल गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दल बल के साथ महुआ थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। बन्द घर के दरवाजे को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ताला तोड़कर शव बाहर निकाला गया है। जिसे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 


उधर, मृतक महुआ थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी मिथुन कुमार की 30 वर्षीय पत्नी ब्यूटी कुमारी बताई गई है। दो बच्चों के साथ वो किराए की मकान में रहती थी। जहां उसकी हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस घटना के पीछे के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए काफी तेजी से काम कर रही है।