ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद ! पैसों के विवाद को लेकर होटल में बमबाजी, इलाके में दहशत का माहौल

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों का हौसले काफी बुलंद हैं। अब आलम यह है कि अपराधी पैसों के विवाद में भी बमबाजी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। अब ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आया ह

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद ! पैसों के विवाद को लेकर होटल में बमबाजी, इलाके में  दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

HAJIPUR : बिहार में अपराधियों का हौसले काफी बुलंद हैं। अब आलम यह है कि अपराधी पैसों के विवाद में भी बमबाजी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। अब ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आया है। जहां पैसों की विवाद में होटल पर बमबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद होटल में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के बाद पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।


जानकारी के मुताबिक हाजीपुर मुजफ्फरपुर NH 22 पर देर रात अपराधियों ने बमबारी की घटना को अंजाम दिया है। यहां कार सवार अपराधियों के द्वारा बमबारी की गई है। जिसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। यह घटना शहर के होटल एलीगेंट का बताया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि बिहार के हाजीपुर में NH22 महुआ मोड़ स्थित होटल एलीगेंट पर अज्ञात कर सवार अपराधियों ने जमकर बमबारी की बमबारी की पूरी वारदात होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वही बताया जा रहा है कि रूपए पैसे को लेकर के विवाद चल रहा था, इस दौरान कार सवार 4,5 की संख्या में अपराधी आए और होटल पर बमबारी करना शुरू कर दिया। बमबारी की धमाके से होटल से निकल रहे लोग भागने लगे और अफरा तफरी का माहौल हो गया।



उधर, बम के धमाके से होटल के आगे लगी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना पर सदर थाने की पुलिस, डीएसपी पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।