ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: जिम ट्रेनर के साथ भागकर लड़की ने रचाई शादी, BJP सांसद को बताया अपना भाई, बोली- हम दोनों की जान को खतरा

HAJIPUR : बिहार के वैशाली जिले से प्रेम प्रसंग का एक ताजा मामला सामने आया है. दरअसल एक लड़की ने जिम ट्रेनर के साथ घर से भागकर शादी रचा ली है. लड़की खुद को बीजेपी सांसद की बहन बत

बिहार: जिम ट्रेनर के साथ भागकर लड़की ने रचाई शादी, BJP सांसद को बताया अपना भाई, बोली- हम दोनों की जान को खतरा
First Bihar
4 मिनट

HAJIPUR : बिहार के वैशाली जिले से प्रेम प्रसंग का एक ताजा मामला सामने आया है. दरअसल एक लड़की ने जिम ट्रेनर के साथ घर से भागकर शादी रचा ली है. लड़की खुद को बीजेपी सांसद की बहन बता रही है. उसने अपने जान को ख़तरा बताया है. जिम ट्रेनर और उसकी प्रेमिका कोर्ट मैरिज करने के बाद एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.


मामला वैशाली जिले के नगर थाना का है. यहां एक जिम ट्रेनर ने राजस्थान की रहने वाली एक लड़की को घर से भागकर उससे शादी कर ली है. दोनों ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें लड़की बीजेपी के सांसद निहालचंद मेघवाल उर्फ़ निहालचंद चौहान को अपना भाई बता रही है. वीडियो में लड़की कह रही है कि "पापा आप निहालचंद मेघवाल भईया के पोलिटिकल पावर का इस्तेमाल कर परेशान कर रहे हैं. हमें जीने दीजिये. मैंने अपनी मर्जी से शादी की है और मैं लक्की के साथ ही सेटल होना चाहती हूँ."


जिस जिम ट्रेंकर के साथ लड़की ने शादी की है, उसका नाम लक्की बताया जा रहा है. इसके पिता का नाम विजय कुमार है, जो वैशाली जिला के हाथसार गंज के वार्ड नंबर एक के निवासी बताये जा रहे हैं. अनुसूचित जाति से आने वाला लक्की का कहना है कि वह फिलहाल राजस्थान के हनुमानगढ़ टाउन में रहता है. जिस लड़की से इसने शादी की है, उसका नाम कनिका सोनी है. कनिका मूल रूप से हनुमानगढ़ टाउन के वार्ड नंबर 29 की रहने वाली है.


बिहार: जिम ट्रेनर के साथ भागकर लड़की ने रचाई शादी, BJP सांसद को बताया अपना भाई, बोली- हम दोनों की जान को खतरा


बीते 13 सितंबर को इन दोनों ने घर से भागकर श्रीगंगानगर स्थित एक मंदिर में पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी रचाई. अगले दिन 14 सितंबर को भी इन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली. शादी के बाद लक्की और कनिका वहां से भागकर बिहार आ गए. 


उधर कनिका के घरवालों ने पुलिस में जाकर इसकी शिकायत कर दी. बीती रात राजस्थान पुलिस हाजीपुर पहुंची और ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी. इधर लक्की और कनिका को इस बात की खबर लग गई. दोनों ने मोबाइल में एक वीडियो रिकार्ड किया और उसमें कनिका ने बताया कि उसके पिता उसे परेशान कर रहे हैं. उसने अपनी मर्जी से लक्की से शादी रचाई है. बीजेपी के सांसद निहालचंद मेघवाल भइया के पावर का पापा गलत इस्तेमाल कर रहे हैं.


इतना कुछ होने के बाद लक्की और कनिका ने हाजीपुर नगर थाने में जाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. इस प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया है. लक्की ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शादी का डॉक्यूमेंट भी शेयर किया है.


बिहार: जिम ट्रेनर के साथ भागकर लड़की ने रचाई शादी, BJP सांसद को बताया अपना भाई, बोली- हम दोनों की जान को खतरा

बिहार: जिम ट्रेनर के साथ भागकर लड़की ने रचाई शादी, BJP सांसद को बताया अपना भाई, बोली- हम दोनों की जान को खतरा

बिहार: जिम ट्रेनर के साथ भागकर लड़की ने रचाई शादी, BJP सांसद को बताया अपना भाई, बोली- हम दोनों की जान को खतरा

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता