ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: चार दोस्तों की दर्दनाक मौत, दो दोस्तों के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे दो अन्य दोस्त, सड़क हादसे में दोनों की गई जान

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां चार दोस्तों की एक ही दिन दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत के बाद दो अन्य दोस्त उनका अंतिम संस्कार कर घर लौट रहे थे, तभी तेज

बिहार: चार दोस्तों की दर्दनाक मौत, दो दोस्तों के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे दो अन्य दोस्त, सड़क हादसे में दोनों की गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां चार दोस्तों की एक ही दिन दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत के बाद दो अन्य दोस्त उनका अंतिम संस्कार कर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। चारों दोस्त एक ही गांव के रहने वाले थे। एक साथ चार दोस्तों की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है और मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतकों की पहचान देसरी थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक निवासी 35 वर्षीय मनीष कुमार और 32 वर्षीय अविनाश कुमार के रुप में हुई है जबकि देसरी गांव निवासी 20 वर्षीय राजा कुमार और लखनी गांव के रहने वाले 45 वर्षीय वकील पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि चार दोस्तों में मनीष और अविनाश की पटना जाने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जनदाहा के हिलालपुर चौक के पास ट्रक ने दोनों को रौंद दिया था।


मनीष और अविनाश की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद राजा और वकील एक अन्य लड़के के साथ वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में राजा और वकील की मौत हो गई जबकि एक अन्य लड़का गंभार रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टैग्स