ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR CRIME : बगीचे में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं गोलीबारी और हत्या की घटना की अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली जिले

BIHAR CRIME : बगीचे में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं गोलीबारी और हत्या की घटना की अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर मुबारक पंचायत से निकल कर सामने आया है। जहां वार्ड संख्या 1 चकदादन गांव के बगीचे में फंदे से लटका मिला युवक का शव मिला है। 


वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल कायम हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। इस घटना की सुचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में जांच में जुटी। मृतक का पहचान चकदादन गांव के राजेश्वर भगत का 25 वर्षीय पुत्र विनय कुमार उर्फ भजन के रूप में हुई है। इसका शव अपने घर से महज 100 मीटर दूर बगीचे में प्लास्टिक के फंदे से आम के पेड़ से लटका हुआ मिला है। 


बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास पानी के बोतल और नमकीन और डिस्पोजल गिलास व सिगरेट की तिल्ली भी मिली है। जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह हत्या का मामला है। मृतक के बड़े भाई विजय राय का कहना है कि मेरे भाई की हत्या किया गया। वहीं घटनास्थल पर प्रभारी थाना अध्यक्ष छोटेलाल पटवारी ने बताया कि सभी पहलू पर जांच की जा रही हैं।


बता दें कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा है मृतक की शादी दो साल पूर्व बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धबोली गांव में शिम्पी कुमारी के साथ हुई थी जिससे एक नवजात बच्ची है। मृतका की मां का बुरा हाल है। पूरे परिजनों के रोने से पूरा इलाका गमगीन है।