ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News : 'तेरे इश्क में पागल हो गया...', भाभी की मीठी-मीठी बातों पर आया देवर का दिल, अब दोनों मिलकर कर दिया बड़ा कांड

Bihar News : महीसौर थाना क्षेत्र में भाभी और देवर के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। जब घर वालों ने इसका विरोध किया तो दोनों ने जहर खा लिया। भाभी की मौत हो गई।

Bihar News
Bihar News
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News : इश्क अंधा होता है,यह जाती धर्म और रिश्ते नहीं देखता। यह बातें आपने कहीं न कहीं किसी न किसी के जरिए जरूर सुना होगा। अब हम आपको एक ऐसी ही खबर बताने वाले हैं जिसे सुनकर आप भी कहेंगे कि सच में जो बातें कही जाती है वह कुछ न कुछ सच तो जरूर है। आइए जानते हैं कि अब नई खबर क्या है और कैसे इस बात से जुड़ी हुई है। 


दरअसल, वैशाली जिले में आम चर्चाओं के अनुसार 22 साल की नवविवाहिता का उसके पड़ोस में रहने वाले चचेरे देवर पर ही दिल आ गया। देवर की उम्र 21 साल है। दोनों के बीच प्रेम संबंध गहरे हुए तो परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया। इसके बाद अब  देवर-भाभी दोनों के जहर खाने का मामला सामने आया है। 


चर्चा है कि जंदाहा के महीसौर थाना क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या करने की कोशिश की। इसमें से भाभी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, देवर की भी मौत होने की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

कहा जा रहा है कि दोनों को सुबह 11 बजे घर में ही देखा गया। इसके बाद से वे गायब हो गए।


इसके बाद अब महनार थाने की डायल 112 टीम को एक गांव में महिला जहर खाकर बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस उसे जंदाहा अस्पताल ले गई, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसी दौरान महिला के प्रेमी देवर के भी जहर खा लेने की सूचना आई। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। 


सूत्रों के अनुसार इलाज के दौरान प्रेमिका भाभी ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसका पोस्टमार्टम हाजीपुर में गुरुवार सुबह कराया गया। फिर शव परिजन को सौंप दिया गया। दूसरी ओर, जहर खाने से गंभीर स्थिति में पहुंचे देवर की भी गुरुवार शाम मौत की बात कही जा रही थी, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।


इधर, इस पुरे मामले में थानाध्यक्ष रामनिवास कुमार ने बताया कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि मृतका के परिजन ने नगर थाना हाजीपुर को बयान दर्ज कराया है। महिसौर थाने पर बयान दर्ज होने के बाद ही घटना की वास्तविकता का पता चल पाएगा।