ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

BIHAR NEWS : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकलकर सामने आया है। जहां वैशाली में अज्ञात वाहन ने सुबह सैर पर

BIHAR NEWS : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकलकर सामने आया है। जहां वैशाली में अज्ञात वाहन ने सुबह सैर पर निकले व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर लालगंज मुख मार्ग को जाम कर दिया।


वैशाली में रफ्तार का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। वहीं हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग के सदर थाना क्षेत्र के हरौली बुढ़िया मैया के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के बाद आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 


घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने थोड़ी देर के लिए हाजीपुर लालगंज मुख मार्ग हरोली बुढ़िया मैया के निकट आगजनी का जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे सदर थाने की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर जाम हटवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।


मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सामाचक गांव निवासी गफूर मियां के 45 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मैनुद्दीन बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति मॉर्निंग वर्क कर रहा था तभी सदर थाना क्षेत्र के हरोली बुढ़िया मैया के निकट अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए हाजीपुर लालगंज मुख मार्ग को जाम कर दिया।


जाम की सूचना पाते ही मौके पर पहुंच सदर थाने की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर जाम हटवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। व्यक्ति की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के तीन पुत्री और दो पुत्र है। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।