ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Agnipath Protest : यात्री सुरक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेल का बड़ा कदम, ट्रेनों के परिचालन में किया अस्थाई बदलाव

HAJIPUR : अग्निपथ स्कीम को लेकर मचे बवाल के बीच पूर्व मध्य रेल ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों के उपद्रव को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने अपने क्षेत्राधिकार में ट्रेनों के परिचालन में

Agnipath Protest : यात्री सुरक्षा को लेकर पूर्व मध्य रेल का बड़ा कदम, ट्रेनों के परिचालन में किया अस्थाई बदलाव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : अग्निपथ स्कीम को लेकर मचे बवाल के बीच पूर्व मध्य रेल ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों के उपद्रव को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने अपने क्षेत्राधिकार में ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई बदलाव किए हैं। रेल यात्रियों की सुरक्षा और रेल संरक्षा को लेकर यह निर्णय लिया गया है। रेलवे के इस फैसले के मुताबिक 18 से 20 जून तक एक निर्धारित समय तक पूर्व मध्य रेल के अधिकारक्षेत्र वाली ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।


अग्निपथ स्कीम को लेकर बिहार में चल रहे छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए दूसरे क्षेत्रीय रेलों से खुलकर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने या पहुंचने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई बदलाव किया गया है। 18 जून को 8 बजे से 19 जून को शाम 4 बजे तक और 19 जून को 8 बजे से 20 जून को 8 बजे तक ही पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार से गुजरने या पहुंचने वाली ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।


बता दें कि बिहार में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ छात्रों का आंदोलन उग्र रूप ले चुका है। इसका सबसे अधिक नुकसान रेलवे को ही उठाना पड़ा है। पिछले तीन दिनों के आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया। जिससे रेलवे की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने अपने क्षेत्राधिकार में ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई बदलाव किया है।

टैग्स